लोकप्रिय पोस्ट
-
भारतीय लोकतांत्रितक व्यवस्था में विपक्ष के नजरिये से देखने सब काल्पनिक बाते लगेगी . एक आर्किटेक्ट के नजरिये से देखो तो लगता है की बिलासपुर...
-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति छत्तीसगढ़ के स्वास्थ विभाग की कार्यो के प्रति सजगता और कसावट हाल ही में देखने को मिली जब एक महत्वपू...
-
सिकल सेल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन छत्तीसगढ़ से जुडी कुछ महत्वपूर्ण खबरे सिकल सेल पर राजधानी रायपुर में 22 नवम्बर से आयोजित चौंथे अंतर्राष्...
-
अनादिकाल से मनुष्य के जीवन में नदियों का महत्व रहा है . विश्व की प्रमुख संस्कृतियाँ नदियों के किनारे विकसित हुई हैं. भारत में सिन्धु घाटी क...
-
बिलसपुर में हम ने सडक सुरक्षा की पहल की हम ने एक ऐसी शुरुवात की है जो पता नहीं कहा तक जाएगी शुरुवात में तो मुझे लगा की मैं कुछ ऐ...
-
एक सवाल क्या गाँव में किसान रहते है हां रहते है तो वो कौन लोग है वे सिफ्र गोँव के संपन लोग है और बाकि ग्रमीण लोग कौन है क्या द...
-
एक आम इन्सान का कलेजा छाती के बायीं ओर होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर के राजेन्द्र नगर में रहने वाले ५५ वर्षीय कृष्णा खंदार का दिल छाती ...
-
श्री अमर अग्रवाल की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की भावी योजनाएं- आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा- किसी भी जरूरतमंद मरीज को तत्काल अस्पताल त...
-
स्वास्थ्य बीमा योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना : छत्तीसगढ़ में बीस हजार से ज्यादा मरीजों को मिली 9.13 करोड़ की सहायता कार्ड और इलाज...
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2011
शुक्रवार, 18 मार्च 2011
स्वास्थ विभाग की कार्यो के प्रति सजगता और कसावट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति छत्तीसगढ़ के स्वास्थ विभाग की कार्यो के प्रति सजगता और कसावट हाल ही में देखने को मिली जब एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब मरीजों के इलाज के लिए सूचीबध्द रायपुर के कंवर नर्सिंग होम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सूची से हटा दिया गया . इस अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्डधारकों और बीमा कम्पनी से दोहरा पैसा वसूल करने की शिकायत प्राप्त हुई थी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस दिया गया, लेकिन उनके द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिये जाने के कारण कंवर नर्सिंग होम के सूची से अलग कर दिया गया .
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्ड के दुरूपयोग करने तथा मरीजों का ठीक से इलाज नहीं किए जाने पर अब तक छत्तीसगढ़ के स्वास्थ विभाग ने दुर्ग के चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल
धमतरी के क्रिश्चयन हॉस्पिटल
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा हॉस्पिटल एण्ड फरटिलिटी सेंटर
जगदलपुर के एम.पी.एम. हॉस्पिटल धरमपुरा
रायपुर के पचपेढ़ी नाका स्थित स्वामी नारायण हॉस्पिटल
को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब मरीजों के इलाज के लिए अनुबंधित सूची से अलग किया जा चुका है
रविवार, 20 फ़रवरी 2011
ऑन लाईन स्वस्थ सुविधा को जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन का एक अभिनव प्रयास है
ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गर्भवती माताओं और एक वर्ष तक के सभी बच्चों का ऑन लाईन रिकार्ड रखने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है
इसके लिए ई-महतारी के नाम से नयी योजना शुरू की गई है मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ई-महतारी योजना का शुभारंभ किया इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की सभी गर्भवती माताओं और बच्चों का ऑन लाईन रिकार्ड रखना संभव होगा और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर सुलभ कराई जा सकेगी
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का यह सबसे महत्वपूर्ण काम की शुरूआत हुई है प्रत्येक जच्चा-बच्चा का रिकार्ड ऑन लाईन होने से मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रमों की बेहतर मानीटरिंग की जा सकेगी और इसके माध्यम से मातृ और शिशु मृत्यु दर में अपेक्षित कमी लाने में सफलता मिलेगी।और आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने इस योजना के शुभारंभ के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल और विभागीय सचिव श्री विकासशील सहित पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह प्रशंसनीय प्रयास है।स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि एनआईसी के सहयोग से ई-महतारी साफ्टवेयर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले जच्चा-बच्चा का रिकार्ड रखने के लिए ए.एन.एम. को पन्द्रह प्रकार की पंजी संधारित करनी होती थी। अब मातृ और शिशु कार्यक्रम से संबंधित सभी कार्यक्रमों की एक ही पंजी होगी। पंजी में प्रत्येक गर्भवती माता और एक वर्ष तक के बच्चों के लिए आवश्यक सभी स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा रिकार्ड रखा जाएगा और ए.एन.एम. द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर उस डाटा को ऑन लाईन अपडेट किया जा सकेगा इसके बाद प्रत्येक महीने सेक्टर स्तर पर आयोजित बैठक में सभी मितानिनों को जॉब कार्ड दिया जाएगा, जिसमें टीकाकरण तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से छूटे माताओं एवं बच्चों को सेवाएं प्रदान किये जाने का उल्लेख होगा। ए.एन.एम. इस जॉब कार्ड को लेकर गांवों में जाएंगी और गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण करके जॉब कार्ड पुन: विकासखंड स्तर पर प्रस्तुत करेंगी, जिसे सर्वर में फीड किया जाएगा
शनिवार, 29 जनवरी 2011
राजस्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में रायपुर मंत्रालय में राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व श्री सुनील कुजुर सहित प्रदेश के सभी संभागायुक्त उपस्थित थे ऐसे प्रकरणों में जहां गलत अनुमति जारी की गई है उन प्रकरणों में जमीन संबंधित आदिवासी को वापस किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में नजूल पट्टे के नवीनीकरण की भी समीक्षा की गई।
श्री अमर अग्रवाल ने प्रदेश में तालाबों, चारागाहों और सार्वजनिक उपयोग के ऐसे स्थानों के संरक्षण की आवश्यकता जतायी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनके संरक्षण के लिए कड़े प्रावधान किए जाएं। वर्तमान स्थिति में सभी संभागों में सार्वजनिक उपयोग के स्थानों का सर्वेक्षण किया जाए और यह जांचा जाए कि सार्वजनिक उपयोग की जमीन का प्रयोजन तो नहीं बदला गया है। उन्होंने गलत प्रयोजन वाले प्रकरणों की संभागायुक्तों द्वारा नियमित समीक्षा और ऐसे प्रकरणों में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री ने सभी जिलों में नक्शा सहित सभी भू-अभिलेखों के अद्यतीकरण की जानकारी ली और निर्धारित सीमा 31 मार्च 2011 तक भू-अभिलेखों के अद्यतीकरण के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय भू-अभिलेख कम्प्यूटरीकरण योजना के तहत बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और राजनांदगांव , नारायणपुर जिलों में कम्प्यूटरीकरण का कार्य संचालित किया जा रहा है । श्री अग्रवाल ने प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों और गैर अनुसूचित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों की जमीन को गैर आदिवासी को बेचने के प्रकरणों पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सभी संभागायुक्तों को इसकी सतत् और गंभीरता से समीक्षा करने के निर्देश दिए।
शनिवार, 22 जनवरी 2011
नदियों का विकास नदियों की महानता और अरपा विकास बिलासपुर
अनादिकाल से मनुष्य के जीवन में नदियों का महत्व रहा है . विश्व की प्रमुख संस्कृतियाँ नदियों के किनारे विकसित हुई हैं. भारत में सिन्धु घाटी की सभ्यता इसका प्रमाण है .
मानव सभ्यता का उद्भव और संस्कृति का प्रारम्भिक विकास नदी के किनारे ही हुआ. भारत जैसे कृषि प्रधान देश में नदियों का विशेष महत्व है. भारतीय संस्कृति में ये जीवनदायिनी मां की तरह पूजनीय हैं.
एशिया की - ह्वांग-हो · यांग्त्सी - मेकांग नदी - ब्रह्मपुत्र - गंगा आमूर - यमुना - लेना नदी - महानदी - नर्मदा - कावेरी सतलज - सिन्धु
अफ्रीका की - नील - नाइजर - कांगो - जेम्बेजी - लिम्पोपो
उत्तर अमेरिका -मिसिसिपी हडसन - डेलावेअर - मैकेंजी नदी - कैंसास
दक्षिण अमेरिका - आमेजॉन
यूरोप -डुगावा - टेम्स - वोल्गा - सेन - राइन
अमेज़न के वर्षावन दुनिया में सबसे बड़े हैं. अमेज़न के जंगल धरती के पर्यावरण संतुलन में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं इसलिए उसे 'धरती का फेफड़ा' कहा जाता है.
अमेज़न नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है. दुनिया के समुद्रों में जितना मीठा पानी जाता है उसमें अमेज़न का योगदान 20
प्रतिशत है.
माँ गंगा को हिन्दू धर्म और संस्कृति में विशेष स्थान प्राप्त है. गंगा की घाटी में ऐसी सभ्यता का उद्भव और विकास हुआ जिसका प्राचीन इतिहास अत्यन्त गौरवमयी और वैभवशाली है. जहाँ ज्ञान, धर्म, अध्यात्म व सभ्यता-संस्कृति की ऐसी किरण प्रस्फुटित हुई जिससे न केवल भारत बल्कि समस्त संसार आलोकित हुआ. इसी घाटी में रामायण और महाभारत कालीन युग का उद्भव और विलय हुआ. प्राचीन मगध महाजनपद का उद्भव गंगा घाटी में ही हुआ जहाँ से गणराज्यों की परंपरा विश्व में पहली बार प्रारंभ हुई. यहीं भारत का वह स्वर्ण युग विकसित हुआ जब मौर्य और गुप्त वंशीय राजाओं ने यहाँ शासन किया.
गंगा उत्तरांचल में गंगोत्री से निकलकर उत्तर और पूर्वी भारत के विशाल भू-भाग को सींचती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है. यह देश की प्राकृतिक संपदा ही नहीं, जन जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है. गंगा भारत की पवित्र नदियों में से एक है तथा इसकी उपासना माँ और देवी के रूप में की जाती है.
सिंधु घाटी सभ्यता(३३००-१७०० ई.पू.) विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता थी। यह हड़प्पा सभ्यता और सिंधु-सरस्वती सभ्यता के नाम से भी जानी जाती है. इसका विकास सिंधु और घघ्घर/हकड़ा (प्राचीन सरस्वती) के किनारे हुआ. मोहनजोदड़ो, कालीबंगा , लोथल् , धोलावीरा , राखीगरी , और हड़प्पा इसके प्रमुख केन्द्र थेंआज . सिन्धु नदी भारत के हजारों वर्षों के इतिहास का बोध कराती है. यह वही पुण्यसलिला है. जिसकी गोद में हमारी सभ्यता, संस्कृति और समाज ने सांसें लीं, जिसके कारण हम 'हिंदू' और हमारा देश 'हिंदुस्तान' कहलाया, जिसके तट पर वेद रचे गए, ऋषियों ने देवताओं का आवाहन किया और जिसका हर दिन स्मरण करना हिंदू अपना धर्म समझते हैं.सिन्धु का उद्गम स्थान मानसरोवर जलक्षेत्र में कैलाश पर्वत के उत्तर में लगभग पांच हज़ार मीटर की ऊंचाई पर है. यहाँ से मानो शिव चरणों को धोती हुई सिन्धु दो सौ मील उत्तर-पश्चिम के पठारों और पर्वतों के बीच से गुजरती है.
अमेज़न के किनारों पर नौ देशों के लगभग तीन करोड़ लोग बसते हैं. ये देश हैं-- ब्राज़ील, बोलिविया, पेरू, इक्वेडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गयाना, फ्रेंच गयाना और सूरीनाम. अमेज़न के किनारे रहने वाली दो-तिहाई आबादी ब्राज़ील के लोगों की है.
या आपो दिव्या वा स्नवंति खनित्रिमा उत वा या: स्वयंजा:।
समुद्रार्था या: शुचय: पावकास्ता आपो देवीरिह मामवंतु।
ऋग्वेद, मंडल-7, सूक्त-49
जल की अभ्यर्थना करते हुए कहा गया है कि बादल बूंद, नहर, नदियां, समुद्र सब उसी के प्रसार और विस्तार हैं। दिव्य गुणों से संपन्न जल इस लोक में हमारी रक्षा करे।
नदियां प्रकृति की अमूल्य देन मानी जाती हैं. जनजीवन में तो इसका अहम महत्व है ही, यातायात की रीढ़ भी मानी जाती। देश की कई बड़ी नदियों का उपयोग यातायात के लिए किया जाता है. इसके अलावा सिंचाई, जल की उपलब्धता समेत अन्य कई कारणों से नदियों को अपना विशेष महत्व है. छत्तीसगढ़ में भी नदियों का लगभग जाल सा बिछा है. छोटी-बड़ी नदियों को मिलाकर यहां लगभग 2 से अधिक दर्जन नदियों का प्रवाह होता है . सबके अपने-अपने महत्व है, अपनी अपनी भूमिकाएं है . इसके बावजूद लोगों के विकास में इनका कोई विशेष महत्व योगदान नहीं दिया आज देश में नदियों की हालत दयनीय होती जा रही है. हम नदियों में केवल कंक्रीट के जंगल खड़े करते जा रहे है . मुझे लगता है की एक अच्छी शुरूवत हुई थी भारत की नदियों को जोड़ने की जिसे अब प्रकृति के साथ छेड छाड न करने की बात बोल कर ठन्डे बसते में डाल दिया गया. आज कंक्रीट का जंगल हमारी जरुरत बन गया है. आद्योगिक विकास की क्रांति और तकनिकी क्रांति के बाद से हम प्रकृति के साथ हम हर मिनट हर दिन कर रह है क्योकि यह छेड छाड मानव विकास की आवश्यकता की पूर्ति के लिए हो रहा है. और यदि हम इन संसाधनों का व्यवस्थित दोहन नहीं करेंगे तो यह हम वर्तमान में जीवित नहीं रहा सकते
हम लोग धन्य है कीबिलासपुर से 40 किलोमीटर दूर शिवनाथ नदी और बिलासपुर से अन्ता सलिला जीवन दायनी अरपा बिलासपुर के बीचो बिच से गुजरती है . एक समय था जब लोग इसका पानी पिया करते थे आज अरपा की स्थिति काफी गंभीर है
पिने योग्य पानी अरपा में सोचना किसी सपने से कम नही है एक समय था लोग नदी की रेत में खड़ा कर कर पानी पी लिया करते है ये सब बीते ज़माने की बात हो गई है
बिलासा गुडी की पहचान अरपा आजादी के ५० सालो बाद तक किसे ने अरपा को सवारने की नहीं सोची या फिर सोची होगी तो केवल कागजो तक ....... शुरुवात विकास अभियान की अरपा की तुलना लन्दन की टेम्स से विदेश दौर का सही उपयोग इस से बेहतर क्या हो सकता है टेम्स को बिलासपुर लाने की कय्वाद बुलंद इरादे व सहज व्यक्तित्व के धनी श्री अमर अग्रवाल बिलासपुर के विधायक और छत्तीगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री ने की और आज """"" अरपा विकास """" श्री अमर अग्रवाल जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जो की छत्तीसगढ़ का नदियों के विकास में होने वाला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा .
अरपा के विकास के लिए अरपा विकास प्राधिकरण का गठन हो गया है .
अरपा विकास योजन के विकास कार्य को करने के लिए राज्य शासन ने प्राधिकरण का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष कमिश्नर व सचिव कलेक्टर हैं . इसके अलावा निगम आयुक्त सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है . प्राधिकरण गठित होने के बाद दो बार विकास योजना को लेकर बैठक हुई है, जिसमें अलग-अलग उप समितियां बनाए जाने का निर्णय लिया गया.
अरपा को पहले लन्दन की टेम्स नदी जैसा बनाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अब अरपा को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी पर रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की तरह संवारने का निर्णय लिया गया है. इसमें १ हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है.इस योजना के तहत जमीन के सीमांकन के लिए दस सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर टीके वर्मा को बनाया गया है.
इसके अलावा सदस्यों में पुलिस महानिरीक्षक, कोटा एसडीएम फरिहा सिद्दिकी, बिलासपुर एसडीएम सौम्या चौरसिया, वन संरक्षक, प्रबंध संचालक पर्र्यटन मंडल, मुख्य प्रबंधक उद्योग केंद्र, केंद्रीय भू जल एवं विद्युत अनुसंधान, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी या प्रतिनिधि, इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी के विषय विशेषज्ञ, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विषय विशेषज्ञ शामिल हैं
श्री अमर अग्रवाल की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की भावी योजनाएं
श्री अमर अग्रवाल की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की भावी
योजनाएं-
योजनाएं-
आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा- किसी भी जरूरतमंद मरीज को तत्काल अस्पताल तक पंहुचाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस सेवा 26 जनवरी से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी। कोई भी व्यक्ति 108 डायल कर इस एम्बुलेंस की सेवा ले सकता है। प्रदेश भर में 172 एम्बुलेंस तैनात होंगी। 108 डायल करने पर शहरी क्षेत्र में 20 मिनिट और ग्रामीण क्षेत्र में आधे घंटे के भीतर एम्बुलेंस हाजिर होगा.
सिकलसेल प्रबंधन कार्यक्रम-यह योजना जल्द शुरू होगी, इसके तहत छत्तीसगढ़ के सभी बच्चों और महिलाओं का तीन वर्ष के भीतर स्क्रीनिंग करके सिकलिंग का पता लगाया जाएगा .
ई-महतारी ट्रेकिंग प्रणाली- माता एवं शिशुओं का पूरा रिकार्ड ऑन लाईन में रखा जाएगा। इससे उनके स्वास्थ्य की जांच, गर्भवती माताओं का अस्पताल में प्रसव, टीकाकरण आदि की बेहतर मानीटरिंग होगी.
एस.एम.एस. बेस्ड मोबाईल सिस्टम-इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सभी ए.एन.एम. को मोबाईल दिए जाएंगे। जिससे टीकाकरण सहित महामारी आदि की जानकारी तत्काल मिल सकेगी.
मुख्यमंत्री सियान स्वास्थ्य सुरक्षा योजना- इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों ""सीनियर सिटीजन"" के हृदय, किडनी, रक्तचाप की निःशुल्क जांच और निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।
शहरी स्वास्थ्य योजना- इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहर के झुग्गी बस्तियों में ए.एन.एम. और शहरी मितानिनों की व्यवस्था की जाएगी .
गोल्डन एवं सिल्वर कार्ड -जनसंख्या स्थरीकरण के लिए एक बच्चे के बाद नसबंदी आपरेशन कराने पर गोल्डन कार्ड और गरीबी रेखा श्रेणी के परिवारों द्वारा दो बच्चों के बाद नसबंदी कराने पर सिल्वर कार्ड दिए जाएंगे. इन दोनों कार्डों पर आकर्षक पैकेज की सुविधा.
शुक्रवार, 14 जनवरी 2011
छत्तीसगढ़ के राजस्व में छह गुना वृध्दि
छत्तीसगढ़ में
वाणिज्यिक कर दस वर्षों में
छत्तीसगढ़ में पिछले दस वर्षों में वाणिज्यिक कर के राजस्व में छह गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2000-01 में वाणिज्यिक कर
के माध्यम से राज्य सरकार को 753.28 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो वर्ष 2009-10 में बढ़कर 4545.78 करोड़
रूपए हो गया है। वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने बताया कि पिछले सात वर्षों में किसी भी वस्तु के कर में वृध्दि नहीं
करने बावजूद बेहतर कर प्रबंधन, करों के युक्तियुक्तकरण और उपभोक्ताओं की जागरूकता के फलस्वरूप राजस्व में यह बढ़ोतरी संभव
हो पायी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश में उद्योग और व्यापार का बेहतर वातावरण निर्मित हुआ, जिससे बड़ी संख्या में
पूंजी निवेश के साथ ही व्यापार में बढ़ोतरी हुई है।
गुरुवार, 6 जनवरी 2011
छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक कर विभाग
इस विभाग का राजस्व निरतंर बढ़ा है। राजस्व बढ़ाने के लिए कैसी रणनीति अपनाई
राज्य निर्माण के समय कर की दर ज्यादा होने के बावजूद सरकार के खजाने में केवल छह सौ करोड़ आते थे। हमने बिना कर की दर बढ़ाए
कर प्रक्रिया का सरलीकरण और युक्तियुक्तकरण किया। हमने उन स्रोतों को भी बंद किया जहां, कर अपंवचन की गुजांईश होती थी। इन
सबके फलस्वरूप कर में निरतंर इजाफा हुआ। आज वाणिज्यिक कर, आबकारी और पंजीयन को मिलाकर यह विभाग राज्य सरकार को
साढ़े छह हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का राजस्व दे रहा है
श्री मुकेश अग्रवाल जी के ब्लॉग से
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


