लोकप्रिय पोस्ट

शुक्रवार, 18 मार्च 2011

स्वास्थ विभाग की कार्यो के प्रति सजगता और कसावट

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति छत्तीसगढ़ के स्वास्थ विभाग की कार्यो के प्रति सजगता और  कसावट हाल ही में देखने को मिली जब एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए  
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब मरीजों के इलाज के लिए सूचीबध्द रायपुर के कंवर नर्सिंग होम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सूची से हटा दिया गया . इस अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्डधारकों और बीमा कम्पनी से दोहरा पैसा वसूल करने की शिकायत प्राप्त हुई थी.  राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस दिया गया, लेकिन उनके द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिये जाने के कारण कंवर नर्सिंग होम के सूची से अलग कर दिया गया . 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्ड के दुरूपयोग करने तथा मरीजों का ठीक से इलाज नहीं किए जाने पर अब तक छत्तीसगढ़ के स्वास्थ विभाग ने  दुर्ग के चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल
धमतरी के क्रिश्चयन हॉस्पिटल
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा हॉस्पिटल एण्ड फरटिलिटी सेंटर 
जगदलपुर के एम.पी.एम. हॉस्पिटल धरमपुरा 
रायपुर के पचपेढ़ी नाका स्थित स्वामी नारायण हॉस्पिटल
 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब मरीजों के इलाज के लिए अनुबंधित सूची से अलग किया जा चुका है