एक आम इन्सान का कलेजा छाती के बायीं ओर होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर के राजेन्द्र नगर में रहने वाले ५५ वर्षीय कृष्णा खंदार का दिल छाती के दाहिनीं ओर था! और उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं थी .५५ वर्ष की उम्र जब उन्हें जब हार्टअटैक आया तो पता चला की उनका दिल छाती के दाहिनीं ओर था! श्री कृष्णा को नवम्बर के पहले सप्ताह में हार्टअटैक आने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर नजदीक के एस्कार्ट हार्ट सेंटर रिफर कर दिया गया। डॉक्टर भी श्री कृष्णा का दिल दाहिनीं ओर होने पर अचंभित थे! एस्कार्ट हार्ट सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी ने दिल्ली के अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह लेकर 9 नवम्बर को कृष्णा खंदार के हृदय का सफलतापूर्वक आपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। इस आपरेशन का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा संजीवनी कोष से दिया गया है!
डॉ. सूर्यवंशी ने बताया कि कृष्णा खंदार का केवल हृदय ही नहीं बल्कि उनका लीवर भी उल्टे स्थान पर है। सामान्यत: व्यक्ति का लीवर दाहिनीं ओर होता है, लेकिन उनका लीवर बायीं ओर है! उन्होंने बताया कि साठ हजार व्यक्तियों में से किसी एक का हृदय अपने स्थान से दूसरी ओर होता है। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में यह पहला प्रकरण है, जिनका दिल दाहिनीं ओर हो और हार्टअटैक आने के बाद उनका सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया हो। चिकित्सा विज्ञान की भाषा में इसे 'डेक्सट्रोकाडिया विथ साइट्स इनवर्सेस' कहा जाता है। ऐसे मरीज को हृदयाघात होने पर आपरेशन में काफी दिक्कतें होती है! डॉ. सूर्यवंशी ने बताया कि मरीज श्री कृष्णा को गंभीर हालत में एस्कार्ट में लाया गया था। परीक्षण में पाया गया कि मरीज का दिल दाहिनी ओर है और हृदय की मुख्य नली में ब्लॉकेज था। मरीज के दिल की धड़कन बहुत धीमी थी, जिसे सामान्य करने के लिए तुरंत तार डालकर धड़कन सामान्य किया गया! इसके बाद उनकी तुरंत एंज्योप्लास्टी की गई! दिल की धड़कन को सामान्य बनाये रखने के लिए उनके हृदय में पेसमेकर भी लगाया गया है!
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की संजीवनी कोष योजना के तहत कृष्णा खंदार को नया जीवन मिला ! इस पूरे आपरेशन के लिए मरीज से कोई पैसा नहीं लिया गया है! मरीज गरीबी रेखा श्रेणी के होने के कारण पूरा खर्च राज्य शासन उठा रहा है!
लोकप्रिय पोस्ट
-
भारतीय लोकतांत्रितक व्यवस्था में विपक्ष के नजरिये से देखने सब काल्पनिक बाते लगेगी . एक आर्किटेक्ट के नजरिये से देखो तो लगता है की बिलासपुर...
-
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति छत्तीसगढ़ के स्वास्थ विभाग की कार्यो के प्रति सजगता और कसावट हाल ही में देखने को मिली जब एक महत्वपू...
-
सिकल सेल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन छत्तीसगढ़ से जुडी कुछ महत्वपूर्ण खबरे सिकल सेल पर राजधानी रायपुर में 22 नवम्बर से आयोजित चौंथे अंतर्राष्...
-
अनादिकाल से मनुष्य के जीवन में नदियों का महत्व रहा है . विश्व की प्रमुख संस्कृतियाँ नदियों के किनारे विकसित हुई हैं. भारत में सिन्धु घाटी क...
-
बिलसपुर में हम ने सडक सुरक्षा की पहल की हम ने एक ऐसी शुरुवात की है जो पता नहीं कहा तक जाएगी शुरुवात में तो मुझे लगा की मैं कुछ ऐ...
-
एक सवाल क्या गाँव में किसान रहते है हां रहते है तो वो कौन लोग है वे सिफ्र गोँव के संपन लोग है और बाकि ग्रमीण लोग कौन है क्या द...
-
एक आम इन्सान का कलेजा छाती के बायीं ओर होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर के राजेन्द्र नगर में रहने वाले ५५ वर्षीय कृष्णा खंदार का दिल छाती ...
-
श्री अमर अग्रवाल की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की भावी योजनाएं- आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा- किसी भी जरूरतमंद मरीज को तत्काल अस्पताल त...
-
स्वास्थ्य बीमा योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना : छत्तीसगढ़ में बीस हजार से ज्यादा मरीजों को मिली 9.13 करोड़ की सहायता कार्ड और इलाज...
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें